सोचता हूँ एक दिन ऐसा भी होगा
खुद से मैं कह सकूँगा डूबती सी यादों में
अब न इंतजार, न मंजिल की तलाश
ज़िन्दगी गूंजती है कायनातों में...
Showing posts with label poems. Show all posts
Showing posts with label poems. Show all posts
Sunday, January 19, 2014
Tuesday, October 29, 2013
मेरी बालकनी के नीचे से... हर साल एक कारवां गज़र जाता है
मेरी बालकनी के नीचे सेहर साल एक कारवां गज़र जाता है...
चहकती हंसी, उम्मीदों भरी बातें
थिरकते पैरों में बनती कई यादें
जो ज़िन्दगी भर इन मुसाफिर को
हंसांएगी, रुलायेंगी - कुछ बातें, कुछ यादें...
...
सोचता हूँ, इक दिन मिलूं तो पूछूँगा
कहाँ किया है दफ्न सपनों को
ये पत्थरों का शहर कैसा है
जहाँ शीशे में सब बंध जाता है..
तुम्हारी अपनी दास्ताँ भले ही सही
ग़र बता दो कि ये कैसे किया
रूह से फैसला वो ख्वाबों का
जो उभरने से पहले बीत गए...
ये दास्ताँ भले तुम्हारी है
मगर...
मेरी बालकनी के नीचे से
हर साल एक कारवां गज़र जाता है...
Saturday, October 26, 2013
...for these handful of dreams
When you told mewithout knowing
that…
there is no home!
…not for me.
I looked at you
trying to read your eyes....
They were sincere
understanding
and frank…
I was not surprised.
I had this feeling
…that
Home is a myth
created by the frightened cavemen…
…that
it is the ideology of
of the lost traveller…
…that it is the dream
of a crippled child….
And I had also known…
…that a part of me
is frightened, crippled and lost…
maybe...
I need a home more than you…
maybe...
I can also afford not to need it…
So
let us, my dream,
face together
this dreamless world…
...even if,
to face it
I have to crush my dreams…
Maybe
it is for these handful of dreams
that
I want to defy the world.
- Sept 29th, 1976 (Lucknow/ Kanpur)
Wednesday, October 23, 2013
आदि-अंत सब भूल चूका हूँ, ये कैसी उर-गति पहचानी ?...
आज अधूरी वही कहानीयदि अनन्त यति मिटा सके तो
हर युग नें दोहराया जिसको
बात सुना दे वही पुरानी....
स्वर यदि जब बैरी बन जाए
मौन नयन ही कह उठते हैं
उर को जो है कथा सुनानी...
उर रोता तो नयन भीगते
बन जाती अभिव्यक्ति स्वयं ही
लिख देता आँखों का पानी...
नहीं कहीं दीपक की झिलमिल
भटक-भटक कर बना रहा हूँ
खोयी, अदिश, राह अनजानी...
ये पुकार किसकी आती है
आदि-अंत सब भूल चूका हूँ
ये कैसी उर-गति पहचानी ?...
- Dec 8th, 1973 (Lucknow)
***
Friday, July 19, 2013
... और तू बेवजह भटकता रहा, चलता रहा
हमने सोचा था कि दो-चार कदम चल लेंगेऔर ये दास्ताँ कहाँ से चली
मोड़ के रास्तों की भटकन में
ढूंढती-ढूंढती कहाँ लायी..
ये वो मंजिल नहीं, जहाँ के लिए
हमने सौदा किया था साहिल से
मगर वो बांवरी सी कुछ लहरें
हमें फुसला के फिर यहाँ लायीं ...
कभी लगता है कि ये ही मंजिल है
कभी लगता कि ये पड़ाव के क्षण
एक दिन रूह फिर बताएगी
मैं यहीं थी, यहाँ आई
... और तू बेवजह भटकता रहा, चलता रहा
Wednesday, April 18, 2012
मैंने देखा था उन दिनों में उसे...
... as one navigates through the journey...
ख्वाब ये है कि वो हकीकत था,
ये हकीकत है कोई ख्वाब था वो
ख्वाब ये है कि वो हकीकत था,
ये हकीकत है कोई ख्वाब था वो
Sunday, April 08, 2012
A search for belonging... that'll never end!
A tear, that couldn't quenchthe heart's fire.
a lifeless urge,
an unknown desire..
A song, that vanished
in tearful sighs,
a dream that never
opened its eyes...
A hope that stole away,
all solaces,
A memory,
that left some hurting traces...
...And a life, cruel ordeal,
- that none can defend,
A search for belonging...
that'll never end!
- 16th Feb, '74 (Lucknow)
Saturday, April 07, 2012
Death...
A poem, she wrote in '75...
The night wind sighs, in tall dark trees,
Kissed by a half-hearted moon
The stars gyrate in perpetual gloom
In a nameless cosmic freeze.
And I look up at the trees, to find
A loving thought, a faceless name
Oft repeated in a fruitless game
With myself, with rules I have defined.
I am the night wind, I am sighing.
An unwanted, foresaken force,
Of a pain borne of lifeless chores
In a barren, cloudless sky I’m dying...
...In endless years an endless death,
Life being blown out breath by breath.
- Geeta Saxena
****
The night wind sighs, in tall dark trees,Kissed by a half-hearted moon
The stars gyrate in perpetual gloom
In a nameless cosmic freeze.
And I look up at the trees, to find
A loving thought, a faceless name
Oft repeated in a fruitless game
With myself, with rules I have defined.
I am the night wind, I am sighing.
An unwanted, foresaken force,
Of a pain borne of lifeless chores
In a barren, cloudless sky I’m dying...
...In endless years an endless death,
Life being blown out breath by breath.
- Geeta Saxena
****
Tuesday, March 13, 2012
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर नींद से प्यारा है सपना,
और ज़िद के साथ ले सकते हो जोख़िम
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर शुरू कर सकते हो अकेले,
और बढ़ने के लिए नहीं ढूंढोगे सहारा
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर भरोसा है खुद पर,
और अविश्वास नहीं है जग पर
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर चल सकते हो अनथक,
और छाव का इंतज़ार नहीं है
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर भूख लगे और याद आए भूखा,
और प्यास पर, तालाब एक सूखा
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर आँख नहीं है पर दृष्टि है,
तन का एक भाग नहीं है, पर मस्ती है
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर नहीं चाहते आग लगाना,
और चिंगारी है एक मकसद
तो यह जगह तुम्हारी है...
अगर नींद से प्यारा है सपना,
और ज़िद के साथ ले सकते हो जोख़िम
तो यह जगह तुम्हारी है...
- अंशु , 1/1/12
Friday, February 24, 2012
कुछ सम्बन्ध, एक असहाय बच्चे सरीखे
Tuesday, February 21, 2012
...that missing 3rd line of the poem...
...many many moons back, somewhere in mid 70s... ...when in one's early 20s, one was struggling/ balancing between various "Yins and Yangs" in life
...I had come across these lines of a poem by Keshav Prasad Pathak, one of my "resident poets" with whom I grew - even though I never met/heard him, but who helped resolving/ making sense of many issues in life then...
This was one poem which I still partly recall - but for the missing 3rd line...
रख दिए तुमने नज़र में बादलों को साध कर
आज माथे पर सरल संगीत से निर्मित अधर
.....?????
बांसुरी रखी हुई ज्यों भागवत के पृष्ठ पर...
I had scribbled these in one my diaries then - but now, I can neither recall the 3rd line, nor can find that diary!! :((
Yup!!... in some ways, as one moves on...
एक खिड़की खुली रह जाती है..
Sunday, February 19, 2012
hmm, yes!... its part of The Journey
Saturday, February 11, 2012
life's dangling legs,...in the dark silent valley
This was scribbled some quarter of a century back, when I was going through my own process of becoming "twice-born"/ द्विज
I survived - and grew as a person!
--------------
Even though I'd like to live
and walk a man in search of sun;
and pass through blossoming apple orchards,
with a song of love and joy in eyes...
And ride the clouds to touch the rainbows,
and write poems on the sands of river banks.
I'd like to listen to the birds of life
and kiss the lips of opening buds
and dance with the whithered autumn leaves
on the music of the breezy winds...
BUT on my shoulder
is a mourning vision:
Life's Dangling Legs
in the Dark Silent Valley
- 11-12/06/86 (ISABS/Jaipur)
I survived - and grew as a person!
--------------
Even though I'd like to liveand walk a man in search of sun;
and pass through blossoming apple orchards,
with a song of love and joy in eyes...
And ride the clouds to touch the rainbows,
and write poems on the sands of river banks.
I'd like to listen to the birds of life
and kiss the lips of opening buds
and dance with the whithered autumn leaves
on the music of the breezy winds...
BUT on my shoulder
is a mourning vision:
Life's Dangling Legs
in the Dark Silent Valley
- 11-12/06/86 (ISABS/Jaipur)
Saturday, December 31, 2011
जब दीवार से कलेंडर गायब होगा...
जब दीवार से कलेंडर गायब हुआ......तो कुछ खिड़कियाँ खुली रह गयीं थी
रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में अभी भी नमी थी
अलमारी के ऊपर की धूल झाड्नी बाकी थी
गमले की मिट्टी को सींचना भूल गए थे
कुछ खतों के जवाब अभी देने थे
कमीज़ में अभी भी कुछ बटन लगाने रह गए थे
आधी पढ़ी किताब, मेज़ पर उलटी पड़ी थी
कुछ पुराने दोस्तों से एक बार फिर मिलना था
चंद कहानियां अधूरी थीं, पूरी करनी थीं...
जब दीवार से कलेंडर गायब होगा
तो कुछ खिड़कियाँ खुली रह जायेंगी...
Tuesday, December 20, 2011
of decay and dying of certain memories.. within myself...
These were some verses which I had scribbled when I had visited my alma mater - IIT/ Kanpur, some 6-7 years (SEpt '87) after I had moved on.... re-discovered them today in the pages of an old diary... as one keeps discovering such/these memories....all written during "IIT/K, 29/09/87"
I.
To come back
and to find
that things have changed...
Time cheated you
while your back was turned
and stole away
certain unknown moments
of hazy possibillities
from your life
and left you
insecure, unsure, lost, alien
in you momentary nakedness
II.
Innumerable possibilities
whose warps and weaves
create that magic carpet,
which flies towrds the lofty aims
and goals
.. like the archetypal soap bubbles,
which would burst in the mid air
and dump me
back
into the reality
which I chose to disown...
III.
Disillusionment with a past
which somehow
always assumes a glitter in the memory
to be soiled
when you come in contact with it...
by
a yellowing palm-leaf in the pot
a tube-light which twitches and flickers
a tattered patch in the roof
unkempt grass patches
and cobwebs in the corners
... all signs of decay and dying
of an external reality
which is also a projection of a process
of decay and dying
within myself
of certain memories....
Monday, December 19, 2011
... जी नहीं, बस भीड़ में अकेले हैं!
Wednesday, November 23, 2011
स्वप्निल सा था साथ तुम्हारा...
Tuesday, July 12, 2011
मौन अधर भी कहते हैं कुछ...
केवल मूक हुई है वाणी,इतना भी तुम सम्हझ न पाए,
मौन अधर भी कहते हैं कुछ...
कविता बन जाती स्मृतियाँ,
चाहे कितनी भी सूखी हों,
बीती ऋतू की लुटी कहानी,
पुस्तक पृष्ठों पर मुरझाये,
सूखे पुष्प सुनाते हैं कुछ...
आड़ी-तिरछी रेखाओं के,
अर्थहीन जले दिखते हैं,
जिनकी लेख नहीं पहचानी,
जिस रहस्य को सम्हझ ना पाए,
अर्थ वहां रहते हैं कुछ...
- 31st march, 1972
Monday, June 06, 2011
सूखे अधरों, भीगी पलकों, में ही जीवन का सत्य छिपा...
a slice of life back then... as it was happening/ unfolding...
सूखे अधरों, भीगी पलकों
में ही जीवन का सत्य छिपा...
कितनी आशाएं हैं मन की,
फिर भी परिभाषा जीवन की,
मिटती प्रतिछवियों में सोयी,
बन गयी रिक्तता जीवन की...
...जो बोझ बना खालीपन से,
ऐसा हमको अमरत्व मिला ||
राहों के काँटों से बिंध कर
जो अपने थे, उनको खो कर
पग विवश हुए, बढ़ते जाते,
मन में झूठी आशाएं ले कर..
...अनजान डगर में भटक रहे,
ना राह मिली, ना लक्ष्य मिला ||
- Sept 23, '73
में ही जीवन का सत्य छिपा...
कितनी आशाएं हैं मन की,
फिर भी परिभाषा जीवन की,
मिटती प्रतिछवियों में सोयी,
बन गयी रिक्तता जीवन की...
...जो बोझ बना खालीपन से,
ऐसा हमको अमरत्व मिला ||
राहों के काँटों से बिंध कर
जो अपने थे, उनको खो कर
पग विवश हुए, बढ़ते जाते,
मन में झूठी आशाएं ले कर..
...अनजान डगर में भटक रहे,
ना राह मिली, ना लक्ष्य मिला ||
- Sept 23, '73
Friday, June 03, 2011
कि मंजिल मिल सके शायद, मेरी भटकी हुई तालाश को...
Looking back 40-yrs at that self-in-making, I guess such random verses were a way of finding that precarious balance and meaning in life, specially when one was still grappling with so many imbalances in an unpredictably unfolding life... and one was so very unprepared for it!
नहीं बढ़ कर कभी मैंने, किसी के हाथ को थामा,
नहीं मुड़ कर कभी मैंने, चली उस राह को देखा,
है फिर भी क्यों खिंचा आया, मेरे संग ये कोई साया,
ये कैसी आस है, जिस पर कि मेरा ह्रदय भरमाया,
ये कैसा गीत है जिसको कि मेरी सांस सुनती है,
ये कैसा स्वप्न है जिसको कि मेरी आस बुनती है,
किसी के होठ में पाने, किसी अरमान के साए,
छुपाये प्यास को दिल में, कदम बढ़ते चले आये,
कि खोया था कहाँ क्या, आज तक हम जान ना पाए,
बसाए जिस्म का खंडहर, उखड्ती सांस की लय पर,
ये राही बढ़ रहा है - अब कहाँ जाये, किधर जाए...
जिधर भ्रम हो गया, मिल जाएगा अपना अधूरापन
...उधर ही बढ़ चले पग,
बाँध कर, दिल में सुहानी आस को,
कितने जनम की प्यास को,
कि मंजिल मिल सके शायद,
मेरी भटकी हुई तालाश को...
- Dec 14, 1972 (Lucknow)
नहीं बढ़ कर कभी मैंने, किसी के हाथ को थामा,नहीं मुड़ कर कभी मैंने, चली उस राह को देखा,
है फिर भी क्यों खिंचा आया, मेरे संग ये कोई साया,
ये कैसी आस है, जिस पर कि मेरा ह्रदय भरमाया,
ये कैसा गीत है जिसको कि मेरी सांस सुनती है,
ये कैसा स्वप्न है जिसको कि मेरी आस बुनती है,
किसी के होठ में पाने, किसी अरमान के साए,
छुपाये प्यास को दिल में, कदम बढ़ते चले आये,
कि खोया था कहाँ क्या, आज तक हम जान ना पाए,
बसाए जिस्म का खंडहर, उखड्ती सांस की लय पर,
ये राही बढ़ रहा है - अब कहाँ जाये, किधर जाए...
जिधर भ्रम हो गया, मिल जाएगा अपना अधूरापन
...उधर ही बढ़ चले पग,
बाँध कर, दिल में सुहानी आस को,
कितने जनम की प्यास को,
कि मंजिल मिल सके शायद,
मेरी भटकी हुई तालाश को...
- Dec 14, 1972 (Lucknow)
Subscribe to:
Comments (Atom)



