Monday, February 28, 2011

...ये भी एक सत्य था!

This I found was written sometime in mid-73

उस पहले दिन की सुबह,
जब मैंने खिड़की से झाँका
तो ओस की एक बूँद
कली की उनींदी पलकों पर
मोती सी चमकी थी

...और सूर्य की उसी किरण के बाणों से
भस्म हो कर
आकाश में बिखर गयी...

...कली खिली और फूल बन गयी
और दिन भर हवा में झूल कर
उसने
आकाश में झाँका था
कि शायद वो साथी
जिसने भोर की पहली किरण के साथ
माथा चूम कर उठाया था..
.. कहीं छुप कर क्रीडा कर रहा होगा!

जीवन का प्रथम सत्य!!
...उस दिन की संध्या को
जब मैंने खिड़की से झाँका
तो कली मुरझा चुकी थी....

...ये भी एक सत्य था!

Sunday, February 27, 2011

...the 16-yr+ kid who used to write in my personal diaries

I keep (re-)discovering this 16yr-kid, who used to write verses in my personal diary then...
...one day hopefully, I will meet him in my own "Zima Junction" - and will be able to look into his eyes without the feeling of having betrayed him....

आगे अनंत तक उसका पथ था बिछा हुआ,
उस पथ पर बढ़ता जाता था राही प्रतिपल,
वह राही था जिसकी मंजिल थी कहीं नहीं,
वह बिना ध्येय के उड़ता आवारा बादल |

उस राहगीर की राहें थी उसका साथी,
उन राहों के संग अब तक चलता आया था,
बस यूँ ही बढता जाता था वो बिना लक्ष्य,
अब तक न किसी मंजिल ने उसको पाया था |

उसको थी चाह नहीं मंजिल के मिलने की,
उसने तो प्रेम किया था अपनी राहों को,
कितनी ही मंज़िल पा कर के ठुकराईं थीं,
कितनी ही बार छुड़ाया लिपटी बाँहों को|

उसने तो प्रेम किया था अपनी राहों से,
ये राहों जो मंज़िल पर जा कर मिट जातीं,
था जिनसे प्रेम किया, क्या उन्हें मिटा सकता,
राहों से बिछड़ गया होता 'गर मंज़िल आती|

- April 30, '71 (Lucknow)

Saturday, February 19, 2011

My "musical" progeny...

I remember a conversation/comment, some years back, while walking back from the office to home in the campus. I had stopped to say 'hello' to some better-halves of my faculty colleagues. The topic of discussion was about "good parenting" - how to bring-up kids!

One of my colleague's mother, who was also there, made a statement (which was bourne out of the wisdom of a having been there, and having seen lives lived): "अरे, यह सब अपने आप बड़े हो जाते हैं!" (Oh, they all grow up by themselves)

Her comment also clicked with what Geeta had written in one of her diaries:

"...I think the sun facilitates growth, the rain facilitates growth; they facilitate growth by just being there, by being what they are. The sun does not rise - and the clouds do not rain - so that the plants will grow, but their being there is invaluable to the growth… In the final analysis, the question is about the process of human learning, specially learning for personal growth... Conditioning, trial and error, imitation, rote, social facilitation and structuring - the bylanes all lead to Rome."

So, now I remember, and appreciate, these droplets of wisdom, as I share these 3 "cover" songs recorded by Bitti aka Manasi Saxena - our progeny (btw, I also learned in last one month that the "cover" means songs which are someone else's songs sung by other singers)...


[I am allowed to share only these 3 "covers" - the other 9 original compositions by Manasi and Shruthi will remain invisible till something 'copyright' gets resolved... though in this digital age, I fail to fathom what that would mean...
In the meanwhile she and Shruthi Vijayaraghavan, with such a lovely melting voice - daughter of one of my colleagues (TASV, some would know) - found each other and started singing together...and there were others - Navtej, Raman, Deepan who joined in]


Hallelujah - Jeff Buckley (Cover): Lead: Shruthi - Backup: Manasi


Falling Slowly -- Glen Hansard and Marketa Irglova (Cover): Lead: Shruthi - Backup: Manasi


Vanity - Yuki Kajiura (Cover): Lead: Manasi - Backup: Shurthi


----

So how did she "grow-up by herself" to make these?

Some images I recall:

  • Geeta used to play guitar - Hawaiian, not Spanish - so we had a guitar at home - we got it changed to Spanish
  • she - Geeta - had a booklet which had notations/strings (or whatever is needed to play guitar) which was with us when she left for another world
  • I recall images of Bitti on phone and internet - with the booklet and guitar in hand... talking to people, I don’t know, and learned to play guitar...

    Well... my learning:
    ...they all grow up - as we all did - by themselves without/inspite of "us" parent :0)
  • Thursday, February 17, 2011

    आज फिर अहसास होता... बहकते, खोते हुए, भटके समय का...

    आज फिर अहसास होता
    बहकते, खोते हुए, भटके समय का...

    ...जो निरंतर, बह रहा, अंजान बन कर
    खोजता है सार जो, हर श्वास की
    अविराम लय का...

    झील पर कोहरे सरीखा
    सिमटता अहसास अपने में छुपाये,
    आंसुयों की लेखनी से, उमड़ता,
    इतिहास स्वप्नों की प्रलय का...

    ...और
    यह अनुभूति जो उपहास बन,
    अभिशाप बन कर,
    चेतना की नीव को झिंझोध्हती है...

    ...एक सिहरन बन धरा पर ला पटकती...
    अजनबी परिवेश में,
    मेरे मुखौटों को हटाती
    जो चुरा लेती
    संजोये क्षणों से मासूमियत को,
    बनाती कृतिम मुझको...

    ... और
    सांस लेता व्यंग
    मैं
    बनता स्वयं का...

    - 28/04/83 - Nainital
    (I was 27-28yrs old then... still struggling to find a congruence between the personal and the public, the being and the becoming, the outer and the inner, life lived and life unfolding...
    ...not that much has changed since then...)

    Monday, January 31, 2011

    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ...

    Last 4 days during the 3rd National Conference on Social Entrepreneurship were a heady ride. Once again, met some amazing people - architects of the other India; young enthusiasts bubbling with energy and ideas; souls who had drifted away, but coming back into the fold; seekers of new destinations, and makers of another caravan...

    Thus, these reflections...

    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ,
    धरा चूम लें, आस्मां को सवारें,
    जो अपनी ज़मीन है, जो अपना ज़हन है,
    उसे ढूंढ कर खुद-से-खुद को मिलाएं...




    ये माटी वतन की, ये माटी ज़हन की,
    कभी कोख़ थी जो पनपते सपन की,
    जहाँ एक झिझका हुआ कोई सूरज
    उगा था, पर अब ढूंढता है दिशाएं,
    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ...

    कहाँ को चले थे? कहाँ जा रहे हैं?
    किसे खो दिया था? किसे पा रहे हैं?
    यही थी क्या मंजिल? हम्ही थे मुसाफिर?
    चलो इन सवालों को फिर से उठायें,
    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ...

    ज़हन से भी आगे जहां और भी हैं,
    जहाँ है ग़रीबी में खोयी-सी रूहें,
    उन्हें अपनी कुटिया में दे कर बसेरा,
    चलो आज फिर एक दुनियां बसायें,
    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ...

    ग़रीबी, वो भटकी हुई रूह हम हैं,
    ज़हन औ' जहां की भी दीवार हम हैं,
    कि जिसने कभी हम-को-हम से भुलाया,
    बचे चंद लम्हों में उसको मिटायें,
    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ...

    भंवर से उछल, चंद लहरों की बूंदे,
    उभरते हुए कारवां की लकीरें,
    अकेले थे पर राह मिलती-सी लगती,
    अँधेरे उफ़क में दिए कुछ जलाएं,
    चलो, आज माटी में सपने सजाएँ...

    Sunday, January 23, 2011

    आओ, फिर उस समय की बात करें...

    आओ, फिर उस समय की बात करें,
    खोये-मिलते पलों की बात करें...

    धूल के उमड़ते बगूले-से,
    ज़िन्दगी के किन्ही मुकामों पर,
    ख्वाब जो तब बनाये थे हम्ने
    उन जुनूनों की आज बात करें...
    आओ, फिर उस समय की बात करें...


    खो गया पर कहाँ वो हमसाया,
    जो कभी था हमारा राहगुज़र,
    आज फिर से उन्ही मुकामों को
    जिन्हें हम भूल गए, याद करें...
    आओ, फिर उस समय की बात करें...

    जब ज़मीं से उछल कर हम,
    हज़ारों आस्मां को रंगने की
    चाह रखते थे,पर न हो पाया,
    उस ज़मीं-आस्मां की बात करें...
    आओ, फिर उस समय की बात करें...

    ***

    पर अभी हाथ की लकीरों में,
    जिस्म के चंद लम्हे बाकी हैं,
    कैसे पूरी करें कहानी वो,
    जो शुरू की थी,उसकी बात करें...
    आओ, फिर उस समय की बात करें...

    Thursday, January 20, 2011

    वो पग़डंडियाँ, जिनसे भटक कर...

    वो पग़डंडियाँ, जिनसे भटक कर
    आ गए थे रास्तों के फेर में:
    ...जहाँ थे सुनसान नग्मे;
    कुछ शिथिल जीते हुए शव,
    बात करते कुछ मुसाफिर
    ढूंढते अस्तित्व अपना..
    ...हाँ!
    मिला था उनसे मुझे भी,
    अधूरा अपनत्व अपना...
    क्यों कि शायद,
    छोड़ आया था कहीं मैं
    एक वो मासूम सपना..

    ...जिसे ले कर हम बढे थे
    पर कहीं वो खो गया था
    एक पत्थर के शहर में...
    दब गया था इक भ्रमर में...
    शहर के सुनसान-पन में..

    ***

    ...आज फिर उन पग़डंडियों को -
    जो निरर्थक सी भटकती,
    क्षितिज पर सपना सजातीं -
    ढूंढ कर मैंने कहा,
    "मैं चल रहा हूँ,
    खोजता हूँ मार्ग अपना, अंत अपना
    आ गया फिर पास तेरे,
    जहाँ से हम सब चले थे,
    ढूंढते गंतव्य अपना...

    Thursday, January 13, 2011

    बात से बात निकल जाती है|.. ज़िन्दगी शाम सी ढल जाती है...

    बात से बात निकल जाती है,
    ज़िन्दगी शाम सी ढल जाती है,
    ढूंढता आफ़ताब भटकी हुई उस धूप को जो,
    कायनातों की सियाही में पिघल जाती है....

    फिर किनारे ने उस समुन्दर से,
    झिझकते हुए से पूछ लिया,
    "और कब तक चुराओगे मेरी जिस्म की रेत
    जो तुम्हारी सतहों में बिखर जाती है"...

    टूटती शाख से पत्तों ने कहा,
    "आंधियां आती रहीं, आएँगी,
    हम मरेंगे, मगर मिल जायेंगे मिट्टी में जहाँ,
    इक लहर आती रही, और एक लहर जाती है"...

    Saturday, January 01, 2011

    Imagined Lifescapes (1)

    When I was growing up - late teens/early '20s - I wanted to become a writer - an author, novelist, poet... (that, of course, did not happen... as happens with so many life's grand plans :)...

    But I still retains (or just re-discovered) some of those scribblings, which I used to make to capture the ruminations of the protogonist in imagined lifescapes... here are some of them...
    (maybe I will be able to key-in some more :)

    ...
    ज़िन्दगी, जैसे ढलान पर उन का एक गोला लुढ़कता जा रहा है, खुलता जा रहा है...
    ****

    कभी भी आदमी को उसके घर की दीवारों के अन्दर देखो - वह किसी-ना-किसी रूप में ज़रूर उन दीवारों की अपेक्षाओं में बंधा होगा|... दीवारों की अपनी ही नैतिकता होती है|
    ****

    पेड़ों के बीच बहती हुई की सरसराहट जैसी याद...
    ****

    कुछ शब्द हैं, जो मैंने आज तक नहीं कहे| पुराने सिक्कों की तरह वे मेरी जेब में पड़े रहते हैं| ना उन्हें फ़ेंक पाता हूँ, ना भुला पाता हूँ|...
    ****

    हम दोनों के बीच हमारी निगाहों के अलावा और कोई नहीं था|
    ****

    एक निरर्थक सी सार्थकता...
    ****

    मुझे ये सोच कर अच्छा लगता है कि हम दोनों एक ही शहर में रहते हैं, एक ही शहर के पत्ते अलग-अलग घरों की सीढ़ियों पर बिखर जाते हैं,... और जब हवा चलती है, तो उसका शोर उसके और मेरे दरवाजों को एक संग खटखटाता है...
    ****

    हम दोनों यूँ ही जाने कब से बात करते जा रहे थे| बिना मतलब एक वाक्य से दुसरे वाक्य तक सफ़र करते हुए| ये केवल समय बिताना था - हालांकि जिस बात को कहना था. उसे हम लगातार स्थगित किये जा रहे थे...
    ****

    खँडहर... सब बीता हुआ, जिया जा चूका, फिर भी जहाँ का तहां!
    ****

    एक याद... जैसे कभी-कभी किताब पढ़ते-पढ़ते हम उलट कर पिछले पन्नों पर एक सरसरी सी निगाह डाल देतें हैं....
    ****

    जब कभी हम दोनों अकेले होते हैं.... जब कभी हम एक-दुसरे के संग होते हुए भी अकेले हो जाते हैं....
    ****

    हमारी बात फिर वहीँ आ कर अटक गयी थी - बैगाटेल की गोली की तरह, जो चारों ओर घूम-फिर कर एक ही छेद में आ फंसती है...
    ****

    दिन के समय इनसे अधिक रौशनी नहीं आती,... जो रौशनी आती है, वह सिर्फ इतनी कि आस-पास का अँधेरा देख लें..
    ****

    etc. etc...

    Friday, December 31, 2010

    ३१ दिसंबर की शाम...

    ना दुआ ना सलाम
    राजाना सी आयी
    और दीवार से कलेंडर
    उतार कर ले गयी
    ३१ दिसंबर की शाम...

    - anonymous

    Wednesday, December 29, 2010

    शायद ज़िंदगी बदल रही है!!

    A poem by Chandan Pratap Singh, which has landed in my mailbox multiple-times during last week or so:

    शायद ज़िंदगी बदल रही है!!

    जब मैं छोटा था, शायद दुनिया
    बहुत बड़ी हुआ करती थी..
    मुझे याद है मेरे घर से "स्कूल" तक का वो रास्ता
    क्या क्या नहीं था वहां,
    चाट के ठेले, जलेबी की दुकान,
    बर्फ के गोले, सब कुछ,

    अब वहां "मोबाइल शॉप",
    "विडियो पार्लर" हैं,
    फिर भी सब सूना है..
    शायद अब दुनिया सिमट रही है...

    जब मैं छोटा था,
    शायद शामें बहुत लम्बी हुआ करती थीं...
    मैं हाथ में पतंग की डोर पकड़े,
    घंटों उड़ा करता था,
    वो लम्बी "साइकिल रेस",
    वो बचपन के खेल,
    वो हर शाम थक के चूर हो जाना,

    अब शाम नहीं होती, दिन ढलता है
    और सीधे रात हो जाती है.
    शायद वक्त सिमट रहा है..

    जब मैं छोटा था,
    शायद दोस्ती
    बहुत गहरी हुआ करती थी,
    दिन भर वो हुजूम बनाकर खेलना,
    वो दोस्तों के घर का खाना,
    वो लड़कियों की बातें,
    वो साथ रोना...

    अब भी मेरे कई दोस्त हैं,
    पर दोस्ती जाने कहाँ है?
    जब भी "traffic signal" पे मिलते हैं
    "Hi" हो जाती है,
    और अपने-अपने रास्ते चल देते हैं,
    होली, दीवाली, जन्मदिन और नए साल पर
    बस SMS आ जाते हैं,
    शायद अब रिश्ते बदल रहें हैं..

    जब मैं छोटा था,
    तब खेल भी अजीब हुआ करते थे,
    छुपन छुपाई, लंगडी टांग,
    पोषम पा, कट केक,
    टिप्पी टीपी टाप.

    अब internet, office,
    से फुर्सत ही नहीं मिलती..

    शायद ज़िन्दगी बदल रही है.
    जिंदगी का सबसे बड़ा सच यही है..
    जो अक्सर क़ब्रिस्तान के बाहर
    बोर्ड पर लिखा होता है...
    "मंजिल तो यही थी,
    बस जिंदगी गुज़र गई मेरी
    यहाँ आते आते"...

    source: http://hinditvmedia.blogspot.com/2010_11_01_archive.html

    Tuesday, December 28, 2010

    प्राण, यदि तुम साथ दो तो, आज जीवन के बिखरते रूप को साकार कर दूं...

    I had scribbled these verses, during a long 24-hrs train journey - Bhopal-Bina-Katni-Bilaspur-Champa - to reach the coal-mines of Korba. I was 27yrs then, and just 2yrs into my first job. And was dealing with multiple changes happening with my Life - both outside and inside... as it was unfolding then (thankfully, life has kept unfolding such surprises even now :)...


    प्राण, यदि तुम साथ दो तो,
    आज जीवन के बिखरते रूप को साकार कर दूं...

    ह्रदय की गति में निहित यति, पूछती है अर्थ अपना,
    सांस के बोझिल, थके पग, ढूंढते गंतव्य अपना,
    एक विस्मृत स्वप्न जग कर, मांगता सन्दर्भ अपना,
    ...प्रश्नचिन्हों को मिटा कर, स्वयं को आकर दे दूं....

    आज युग की साध को आराध्य जीवन का बना लूं,
    जो कभी सोयी हुई थी चेतना, उसको जगा लूं,
    बाँध लूं नभ को, धरा को आज बाहों में छिपा लूं,
    ...प्रेरणा को आज जीवन का नया आधार कर दूं...

    अनगिनित पथ हैं पथिक के, भ्रम दिशाओं में छिपा है,
    लख्श्य से अनजान हूँ पर, ह्रदय में सपना लिखा हैं,
    खोजने-मिलने-बिछुड़ने की अजब जीवन-प्रथा है,
    इस प्रथा से, इस व्यथा से, आज फिर अभिसार कर लूं....

    प्राण, यदि तुम साथ दो तो,
    आज जीवन के बिखरते रूप को साकार कर दूं...

    ...such scribblings/verses were a great way to remain 'centred to self' (a term I discovered much later) at that time - and learn to deal with the dilemmas of an unfolding life

    Thursday, December 23, 2010

    गीत गाता हूँ, किसी दिन बाँध चंचल काल का पल...

    Keshav Pathak was one of my 'resident poets' - among many others... as I was growing up...
    He wrote what made sense at that time when you are in your mid-teens - to look life from a perspective from when you would be leaving...

    As I grew, I forgot him - and then - later - tried to find him too... I couldn't so I guess, he remains an unknown poet on the internet

    ...what I do retain are some of his verses from my diary of '70-71 - dont know/recall when/why I jotted them down - but they did make the context of growing up then...

    गीत गाता हूँ, किसी दिन बाँध चंचल काल का पल,
    चेतना अपनी बना दूंगा स्वरों की एक हलचल,
    मौन का जब बाँध टूटेगा, घड़ी हो गी प्रलय की,
    क्या नहीं इस मौन में हलचल छिपी मेरे ह्रदय की?....

    and another one...

    हे चिरंतन, ठहर कुछ क्षण, शिथिल कर ये नर्म बंधन,
    देख लूं भर-भर नयन, जन, वन, सुमन, उडगन,किरण धन,
    जानता अभिसार का चिर-मिलन पथ मुझको बुलाता,
    कौन गाता? कौन गाता?...

    ..and

    मृत्यु, प्यारी मृत्यु, मन की मीत, आ तू पास मेरे,
    बोल कानों में कि प्राणों में समां लूं बोल तेरे|

    Amen!...

    Friday, December 10, 2010

    टूटी हुई लकीरें ले कर हाथों में, कितने ही मासूम बहारों के सपने

    टूटी हुई लकीरें ले कर हाथों में,
    कितने ही मासूम बहारों के सपने
    बिखर चुके हैं मरू की जलती रेती में
    दूर हुए हैं वही, कभी जो थे अपने...

    पर इससे क्या! - हम सपने नए बनायेंगे
    कुछ सपने जो जीवन की जलती रेती में
    अंकुर फोड़ेंगे हंसती हुई बहारों के
    भीगी आशाएं लिए झुलसते सीने में...

    ...पर अंधे सी लाठी जैसे मेरे सपने
    कब तक सह लेंगे बोझ थके इन हाथों का
    कब तक बेराह भटकने को दे अर्थ नए
    आशाएं देगा दीप अँधेरी रातों का...

    अंधियारे में ही उल्हझ, बुझा दूंगा दीपक
    सपने बिखरा कर स्वयं बनूँगा इक सपना
    जो स्वयं खोजता था साथी अंधियारे में
    बन कर रह जाएगा साथी केवल अपना...

    - May 11, '73

    Monday, November 29, 2010

    मौन अधर भी कहते हैं कुछ...

    केवल मूक हुई है वाणी
    इतना भी तुम सम्हज ना पाए
    मौन अधर भी कहते हैं कुछ...

    कविता बन जाती स्मृतियाँ
    चाहे कितनी भी सूखी हों,
    बीती ऋतू की लुटी कहानी,
    पुस्तक-पृष्ठों में मुरझाये
    सूखे पुष्प सुनाते हैं अब...

    आड़ी-तिरछी रेखाओं के
    अर्थहीन जाले दिखते हैं
    जिनकी लेख नहीं पहचानी
    जिस रहस्य को समझ ना पाए
    अर्थ वहां भी रहते हैं पर...

    31-3-'72, Lucknow

    ****

    Sunday, October 17, 2010

    ...islands in the stream

    Something reminded me of this chance-encounter which had happened more than 3-decades back. I had recorded it in some other context 5 years later...

    so dug it up today... (going through old diaries throws up new insights about oneself :)

    This is an excerpt from a long post dated 3/4/'80 in a diary - more a letter than a diary-entry then... it had another personal context

    "...It was the late evening of 7th Nov '74. I was sitting on my hold-all on the Kathgodam station, waiting for the train, which would take me to Lucknow. There was still some time for the train to come to the platform, and there was the last page left in my diary which contained my experiences of love, disaster and recuperation... I took out the diary. I wanted to complete it before I leave Kathgodam and Nainital, and reach and start anew in Lucknow.

    I was flipping through the pages when I heard a voice addressing me. It wa a small boy, begging me for two rupees. He was wearing a
    khaki knicker and half-sleeve shirt, which was half outside his belt. His hair were dishevelled, and his eyes were genuine and hopeful.

    Why do you need money, I asked him. he wanted ot buy a notebook for his study. I asked him about his parents. The mother was dead, and the father was a sweeper.

    He repeated his request. I felt that I had humiliated him by asking questions. I gave him two rupees and he ran off.

    I looked at his fleeting figure, and suddenly, I was out there - looking at this encounter beween me and a faceless, nameless kid...

    (I was born in Lucknow - the youngest son of a government officer. In May '74, my father was posted in Nainital... In the last week of Oct, my father had fallen ill and I had to rush back to Nainital, escorting my mother.I had intended to return to Lucknow on the 4th, but had fallen ill, and had to postpone my return journey)

    ...From the event of my birth to the postponement of my return journey to Nov 7th, countless event had transpired to force this encounter between me and this kid. It had turned out important for me (considering that I still recall and record it even now, more than five years after it happened). Maybe it also contributed to his life.. Maybe!... I'll never know...

    And as I watched this encounter, I could see the arbitrary-ness of the whole episode, irrespctive of its value. The image of
    islands in the stream floated before my mind - and touched and got transfixed upon the core of my being...

    ...and so, human relationships became a product of spatio-temporal proximity, bound within a zone of probability; friendships became the sociometric cliques; and love became a hypothetical construct...


    ... It was an important 'critical incidence' of growing-up - though, it took me some more years to discover that there is so much meaning and richness in that "arbitrary-ness" of life's unfolding... in those moments when the islands in the stream touch each other in a random encounter....

    Saturday, October 16, 2010

    Splinters...

    From the hindsight of a 55+, this 20+ romantic was perhaps taking a stock of his life and relationships - past, present and unfolding then - (as he has kept on doing since then) as he was moving to another stage in life...

    Those were emotionally turbulent times, when one had to deal with so many changes happening in one's life... one's own growing sensibilities; (clumsily) grappling to take ownership of one's relationships; coming to terms with becoming "adult"; trying to define the meaning of life, love and ideology for living; dealing with the excitement and trepeditions about a future which was to unfold (for which one was frankly ill-equipped then)...

    Amongst all those happenings in life then, these verses were written on 27/04/'76

    To M...
    When I was a child
    I had carved a rainbow
    of glassy dreams
    It stretched from me to you
    - or was that your image?
    Then one day you came, and I said:
    let us climb to the apex of our dream.
    My dream was fragile,
    and collapsed from the weight of our individual realities

    And today when we meet,
    the splinters of my colourful dreams
    pierce our breath.
    We look at and pass each-other
    in nostalgic silence...


    To A...
    Do you remember!
    ...that glass-house of dreams
    that we had built?
    It had wings
    and we used to fly...
    Then one day a gush of breeze
    brought us down.
    Our palace of dreams
    crashed on the rocks...
    The splinters flew around
    and got into our eyes.

    Now, we look at each other
    with distorted vision,
    and our common memories
    irritate our injured eyes!!


    To you...
    Do not say, love,
    that I am surrounded
    by glittering stars.
    These are splinters
    of my crushed up past.
    They do not shine,
    but reflect the moonshine,
    you bring with yourself.

    But do not approach me,
    you'll bruise your sole.
    Wait for me,
    and I will reach you one day...

    I am learning to fly!

    Wednesday, October 13, 2010

    Adios! Shantanu Banerjee... a friend, an amazing person

    well.. as life goes on, one learns to say those final "good-byes"...

    I had met Shantanu first time in early '90s, when he used to be with Telco (now Tata Motors); I had joined XL then... he used to come to take sessions in our MDPs at XL. I remember him as a warm "whole" person (dont know how else to articulate this)...

    He left Jamshedpur and joined Pepsi... then headed the HR for other organisations (Electrolux, Bharti Airtel, Steria, etc.)... and off and on we kept in touch for one reason or the other...

    I had known that he was the guitarist of his batch - but it was only when the '81 batch came down to XL for their "Silver Jubilee Reunion" in '06 - when I (and many other who were on the campus then) realised that here was a talent who could play 11 instruments with same ease sitting on the JLT... he just flowed!

    Some months back someone had called up and had told me about his growing cancer - and it seemed surreal to believe - and yet one knew...

    So, when yesterday afternoon, Shruti da's (his batchmate) call came from Blore to say that he will perhaps last another day or two, one just kept one's fingers crossed...

    ... and then early this morning's SMS said:
    "Shantanu Banerjee passed away early today at Bangalore. His body is being brought to Kolkata for the final rites."

    ... well, that's how it will happen to all of us - one way or the other...

    So Adios, Shantanu - it was good touching base with you when you were here...

    God Speed and God Bless!...
    you will remain one of those voices/lives, I will carry with me...

    Tuesday, October 12, 2010

    ऐसा भी तो हो सकता था...

    Last evening, I had posted this pic on my photoblog, which I had taken on a beach of California... it was a romantic/nostalgic capture of a precious moment of some unknown lives which crossed mine...

    While posting it, the caption/ a phrase "ऐसा भी तो हो सकता था..." cropped in my mind. Apparently it triggered something in mind - and so after almost two decades, today I penned-down/ keyed-in some verses...

    So now I can claim that I am once-a-year-poet for last two years :)... the last one too, was stimulated by a phrase a year back - 'गर रहे सलामत ये पागलपन...

    anyways... here are the random meanderings

    ऐसा भी तो हो सकता था...

    फिर एक हवा का झोंका आ कर मेरी यादों को छूता,
    औ' बादल का एक टुकड़ा फिर से मेरे आँगन में रुकता
    गाता फिर से वो राहगीर, जो एक समय साथी मेरा,
    दिल रहता वही भिखारी, मेरा मन भी बंजारा रहता...

    ऐसा भी तो हो सकता था...

    वो बच्चा जो गिनता रहता, बूँदें बिजली के तारों पर,
    कुछ सहमा-सा एकाकीपन जो खोज रहा छोटा सा घर,
    उस जीवन के छितरे टुकड़े, जो कभी-कभी मिल जाते हैं,
    'ग़र जी उठते वो खोये पल, तो फिर वो पागलपन होता..

    ऐसा भी तो हो सकता था...

    इक पगडंडी जो टूट गयी, इक राह कहीं पे छूट गयी,
    कुछ रिश्ते आगे बढे नहीं, कुछ साथ चले पर चले गए,
    ऐसे डगमग से जीवन में, लोगों से, यादों से सीखा
    चलते रहना, चलते जाना - शायद जीवन यूँ ही बहता...

    ऐसा भी तो हो सकता था...

    Wednesday, October 06, 2010

    गीत बन आई अधर पर, सोनजूही याद तेरी...

    We met - first time - back in '72 (seems so long back - yet it feels as if it was just yesterday), when we connected in the University (Lucknow)...

    some of my friends (some of them are not there now - or I can trace back) would recall him as "Santee Joe"

    A poet by heart - an army man by vocation now... (life takes us to destinies where we never wanted to go in the first place - at least in our generation)

    we still talk once in a while and I visited him almost decade back...
    ... being a chronicler of lives which crossed mine, has some advantages of recalling people who contributed to my growing-up...

    गीत बन आई अधर पर
    सोन-जूही याद तेरी...

    शाम यूँ लहरा रही
    मानों प्रणय की याचना में
    मौन साधे -
    गुनगुना दे
    ज्यों कोई भाषा हृदय की...

    छिप गई गहराइयों में
    वेदना सी
    डबडबाये नयन की अभिव्यक्ति अंतिम...

    सांस में अंधड़ समेटे
    चिर प्रतीक्षा में थके पग

    राह पर फिर ठेलती सी
    आंसुओं से लिख गयी वह
    जो ना कह पायी अधर से
    याचना प्यासे ह्रदय की....