आज अधूरी वही कहानी
यदि अनंत यति मिटा सके तो,
हर युग ने दोहराया जिसको,
बात सुना दे वही पुरानी...
स्वर भी जब बैरी बन जाए
मौन नयन ही कह उठते हैं,
उर को जो है कथा सुनानी...
उर सोता तो नयन भीगते
बन जाती अभिव्यक्ति स्वयं ही
लिख देता नयनों का पानी...
नहीं कहीं दीपक की झिलमिल
भटक-भटक कर बना रहा हूँ
खोई, अदिश, राह अनजानी...
ये पुकार किसकी आती है,
आदि-अंत सब भूल चूका हूँ
ये कैसे उर-गति पहचानी...
Friday, August 26, 2011
Tuesday, July 12, 2011
मौन अधर भी कहते हैं कुछ...
केवल मूक हुई है वाणी,इतना भी तुम सम्हझ न पाए,
मौन अधर भी कहते हैं कुछ...
कविता बन जाती स्मृतियाँ,
चाहे कितनी भी सूखी हों,
बीती ऋतू की लुटी कहानी,
पुस्तक पृष्ठों पर मुरझाये,
सूखे पुष्प सुनाते हैं कुछ...
आड़ी-तिरछी रेखाओं के,
अर्थहीन जले दिखते हैं,
जिनकी लेख नहीं पहचानी,
जिस रहस्य को सम्हझ ना पाए,
अर्थ वहां रहते हैं कुछ...
- 31st march, 1972
Monday, June 06, 2011
सूखे अधरों, भीगी पलकों, में ही जीवन का सत्य छिपा...
a slice of life back then... as it was happening/ unfolding...
सूखे अधरों, भीगी पलकों
में ही जीवन का सत्य छिपा...
कितनी आशाएं हैं मन की,
फिर भी परिभाषा जीवन की,
मिटती प्रतिछवियों में सोयी,
बन गयी रिक्तता जीवन की...
...जो बोझ बना खालीपन से,
ऐसा हमको अमरत्व मिला ||
राहों के काँटों से बिंध कर
जो अपने थे, उनको खो कर
पग विवश हुए, बढ़ते जाते,
मन में झूठी आशाएं ले कर..
...अनजान डगर में भटक रहे,
ना राह मिली, ना लक्ष्य मिला ||
- Sept 23, '73
में ही जीवन का सत्य छिपा...
कितनी आशाएं हैं मन की,
फिर भी परिभाषा जीवन की,
मिटती प्रतिछवियों में सोयी,
बन गयी रिक्तता जीवन की...
...जो बोझ बना खालीपन से,
ऐसा हमको अमरत्व मिला ||
राहों के काँटों से बिंध कर
जो अपने थे, उनको खो कर
पग विवश हुए, बढ़ते जाते,
मन में झूठी आशाएं ले कर..
...अनजान डगर में भटक रहे,
ना राह मिली, ना लक्ष्य मिला ||
- Sept 23, '73
Friday, June 03, 2011
कि मंजिल मिल सके शायद, मेरी भटकी हुई तालाश को...
Looking back 40-yrs at that self-in-making, I guess such random verses were a way of finding that precarious balance and meaning in life, specially when one was still grappling with so many imbalances in an unpredictably unfolding life... and one was so very unprepared for it!
नहीं बढ़ कर कभी मैंने, किसी के हाथ को थामा,
नहीं मुड़ कर कभी मैंने, चली उस राह को देखा,
है फिर भी क्यों खिंचा आया, मेरे संग ये कोई साया,
ये कैसी आस है, जिस पर कि मेरा ह्रदय भरमाया,
ये कैसा गीत है जिसको कि मेरी सांस सुनती है,
ये कैसा स्वप्न है जिसको कि मेरी आस बुनती है,
किसी के होठ में पाने, किसी अरमान के साए,
छुपाये प्यास को दिल में, कदम बढ़ते चले आये,
कि खोया था कहाँ क्या, आज तक हम जान ना पाए,
बसाए जिस्म का खंडहर, उखड्ती सांस की लय पर,
ये राही बढ़ रहा है - अब कहाँ जाये, किधर जाए...
जिधर भ्रम हो गया, मिल जाएगा अपना अधूरापन
...उधर ही बढ़ चले पग,
बाँध कर, दिल में सुहानी आस को,
कितने जनम की प्यास को,
कि मंजिल मिल सके शायद,
मेरी भटकी हुई तालाश को...
- Dec 14, 1972 (Lucknow)
नहीं बढ़ कर कभी मैंने, किसी के हाथ को थामा,नहीं मुड़ कर कभी मैंने, चली उस राह को देखा,
है फिर भी क्यों खिंचा आया, मेरे संग ये कोई साया,
ये कैसी आस है, जिस पर कि मेरा ह्रदय भरमाया,
ये कैसा गीत है जिसको कि मेरी सांस सुनती है,
ये कैसा स्वप्न है जिसको कि मेरी आस बुनती है,
किसी के होठ में पाने, किसी अरमान के साए,
छुपाये प्यास को दिल में, कदम बढ़ते चले आये,
कि खोया था कहाँ क्या, आज तक हम जान ना पाए,
बसाए जिस्म का खंडहर, उखड्ती सांस की लय पर,
ये राही बढ़ रहा है - अब कहाँ जाये, किधर जाए...
जिधर भ्रम हो गया, मिल जाएगा अपना अधूरापन
...उधर ही बढ़ चले पग,
बाँध कर, दिल में सुहानी आस को,
कितने जनम की प्यास को,
कि मंजिल मिल सके शायद,
मेरी भटकी हुई तालाश को...
- Dec 14, 1972 (Lucknow)
Tuesday, May 31, 2011
this "bandwidth" issue.. of life and living...
I think, the first time encountered this question of "bandwidth" within myself was when I was reading a book "Setting Free the Bears" by John Irving (having got introduced to him through his "The World According to Garp"... a novel which coincided with my joining my first job and which connected me back to the "we are all terminal cases" theme...Those were the days, when I dreamt of becoming an author/ writer - and every novel I read also went through a sub-conscious process of questioning: "if I were to be writing this, how would that be?"
...so when Graff, the protognist of the novel, decided to actually set the bears free in the Vienna Zoo, I suddenly found myself very frightened, afraid - actually petrified:... "oh, shit! he shouldn't do this!... if he does that!!..."...
This reaction led to a stream of introspection for the budding/nowhere-reaching author-me.
The learning was:
...and that "the writer's block" is less about other things, than about managing/enlarging the "bandwidth" of my own feelings... and learning to live with their conflicting and incongruent existence within me...
But, of course, I never became a novelist/ author!...
...even though that learning about the "bandwidth" remained with me, e.g., - I mean,
...how can I deal with the rage/dejection/sadness of a "pink-slipped" employee if I have not felt that within myself; how can I deal with the sense of vulnerability of a growing-up teenager, if I can't reach out to my own sense of vulnerbality back then; how can I touch the life of a person without an anchor, if I don't accept one such anchor-less part in my life as my own; how can I admire people for they are, their achievements/talents, and yet vehamently disagree with them, if I can' deal with such dualities and contradicitons within myself...
...and at personal level it turned out to be:
- how can I be good/bad, right/wrong, saint/sinner... 'two souls in the same breast" at the same time....
When we were growing up, one of us trio had written these verses क्या जीवन का ध्येय यही है?...:
मुझमें है मष्तिष्क, हृदय है,
मझमें काम, क्रोध, और भय है,
जो अपना है उसे दबा कर,
रूप देवता का कर लूं मैं,
क्या जीवन का ध्येय यही है?...
... this was almost 4-decades back... but absorbing these words into life has been a lifetime project:
...to accept and recognise the congruence in the incongruities within self and life..
Monday, May 30, 2011
Generation Gap - बृज किशोरे दास (1973)
Stumbled on this poem - scribbled in a 1973 diary - by Braj Kishore Das...
perhaps still relevant...
***
They chided me
For my long hairs
Tho' I never thought
Short hair was bad
They snickered at
My worn-out jeans
Tho' I never thought
Neat terrycot bad
They said I ought
To shave
And keep clean...
I remembered
"The Generation Gap"
For I always knew
They only mocked
What they dared not do.
perhaps still relevant...
***
For my long hairs
Tho' I never thought
Short hair was bad
They snickered at
My worn-out jeans
Tho' I never thought
Neat terrycot bad
They said I ought
To shave
And keep clean...
I remembered
"The Generation Gap"
For I always knew
They only mocked
What they dared not do.
Saturday, May 28, 2011
कुछ आधी, कुछ पूरी... पानी की बूँदें...
टहनी पर लटकी सी,जीवन में भटकी सी, बादल के आँचल से, गिरते से ठहर गयीं,
भूली कुछ यादों सी, छुपी हुई बातों सी,
टूटी आशाओं सी, जीवन की राहों सी,
कुछ आधी, कुछ पूरी... पानी की बूँदें...
अनलिखी कहानी सी, बचपन की नानी सी,
जीवन की झुरियों में खोयी जवानी सी,
ढूँढती धरातल को, एक नए आंचल को,
सहमी-सी, डरती-सी, मेरे जीवन जैसी..
कुछ आधी, कुछ पूरी... पानी की बूँदें...
धुंधली उन यादों सी, भूल गई बातों सी,
मुस्कुराते चहरे पर, थके हुए होठों सी,
हिचकते मुखोटों में, ढूंढ रही अपने को,
भटकी कुछ आशाएं... टूटी परिभाषाएं..
कुछ आधी, कुछ पूरी... पानी की बूँदें...
- May 27, 2011 (Jamshedpur)
Thursday, May 19, 2011
सम्हज हर-एक राज़ को, मगर फरेब खाए जा...
उगां कि मुझ ग़रीब को, हयात का ये हुक्म है,सम्हज हर-एक राज़ को, मगर फरेब खाए जा... (Anon)
I guess this has been an anchor/ beacon/ life-script (whatever) for me....
...and so as I grew up (still continue to do) - like many of us - across generations) these were the opposites we contain in each one of us (and I guess deal/ stuggle with)...
- the 'persona' and the 'self';
- the 'maya' and the 'mithya';
- the 'prakriti' and the 'purush'... blah, blah..
well, well .., such are the di(multi-)chotomies which we (I) contains in us- and have to deal with...
...such being life
Tuesday, May 17, 2011
जीवन की आपा-धापी में, कुछ सपने थे जो टूट गए..
Sunday, May 15, 2011
जो था साहिल भी मेरा, और मेरा तूफां था...
Saturday, May 14, 2011
कुछ सम्बन्ध... अपनी परिभाषा की खोज में
Friday, May 13, 2011
कुछ संबंध... जो चहरों से चहरों तक होते हैं...
Tuesday, May 10, 2011
कुछ सम्बन्ध... जो जीवन-परिधि के परे होते हैं...
Monday, May 09, 2011
कुछ सम्बन्ध... जो खोटे सिक्कों की तरह
Even though, since those 30-odd years, when I wrote these lines... I have been able to convert some of these counterfeit coins into cherished memories of life (if not dreams)...कुछ सम्बन्ध ऐसे होते हैं,
जो खोटे सिक्कों की तरह,
मेरी जेब में पड़े रहते हैं -
...उनका खनकना मुझे अच्छा लगता है,
पर उनसे
एक मुट्ठी भर सपने भी
खरीदे नहीं जा सकते.... |
- July 1, 1980
Sunday, May 08, 2011
Others had "Mother's Day"... मेरे हिस्से आई अम्मा! :)
I am generally suspicious of the various "Day's", which have suddenly cropped up in the modern urban life - Valentine's Day, Friendship Day, Father's Day, Sister's Day, Akshay Tritiya.... the list is never-ending (even though some have vague historical antecedents). To me, these seem to be great marketing gimmicks, exploited to boost sales, by whichever commercial interest which may stand to gain from them...
...well, today was "Mother's Day"
And though I had no intention of falling for this, life is a Yin and a Yang... or "a priori amoral" if you are a Marxist, or just "plain bitch", if you are a healthy realistic cynic :0).... In any case, many personally useful learnings/ discoveries in life do emerge from otherwise detestable/ avoidable situtations...
And so, I discovered two wonderful hindi poems today - amazing imagery, stark in their description, and yet saying more than they do - which are worth recording.
so here they are:
मेरे हिस्से आई अम्मा - by Aalok Shrivastav
चिंतन, दर्शन, जीवन, सर्जन, रूह, नज़र पर छाई अम्मा,
सारे घर का शोर-शराबा, सूनापन, तन्हाई अम्मा,
सारे रिश्ते, जेठ-दुपहरी, गर्म हवा, आतिश, अंगारे,
झरना, दरिया, झील, समंदर, भीनी सी पुरवाई अम्मा,
घर में झीने रिश्ते मैंने लाखों बार उधड़ते देखे,
चुपके-चुपके कर देती है जाने कब तुरपाई अम्मा,
उसने खुद को खोकर मुझमें एक नया आकार लिया है,
धरती, अम्बर, आग, हवा, जल... जैसी है सच्चाई अम्मा,
बाबूजी गुज़रे, आपस में सब चीज़ें तकसीम हुईं, तब
मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से आई अम्मा |
rendered by the poet himself:
and
Amma - by Nida Fazli
बेसन की सोंधी रोटी पर
खट्टी चटनी जैसी माँ ,
याद आता है चौका-बासन,
चिमटा फुँकनी जैसी माँ ।
बाँस की खुर्री खाट के ऊपर
हर आहट पर कान धरे ,
आधी सोई आधी जागी
थकी दुपहरी जैसी माँ ।
चिड़ियों के चहकार में गूँजे
राधा-मोहन अली-अली ,
मुर्गे की आवाज़ से खुलती,
घर की कुंड़ी जैसी माँ ।
बीवी, बेटी, बहन, पड़ोसन
थोड़ी-थोड़ी सी सब में ,
दिन भर इक रस्सी के ऊपर
चलती नटनी जैसी मां ।
बाँट के अपना चेहरा, माथा,
आँखें जाने कहाँ गई ,
फटे पुराने इक अलबम में
चंचल लड़की जैसी माँ ।
...rendered beautifully by Pankaj Udhas
...oh, yes!... all this will/ can / should lead to the further expplorations of the Jungian archetypal world of the feminine within...
...but I guess, that will have to wait! :0))
Friday, May 06, 2011
बादल-बिजली की बिटियाएँ, धरती खेलने को आयीं...
It rained this evening, with incessant thunder-storm and lightening...बिजली और तूफान से भरी बरसात...धूल-भरी अंधड़ आंधी... देवदार के पेड़ों में सनसनाती ठंडी हवाएं... बिजली के तारों पर अटका हुआ कोहरा... धुंए और धूल भरी सड़कें... सुबह की ओस... दहकती गर्मी की लूह... all these have remained some of the most wonderful companions and metaphors for the kaledioscope called life...
... each containing myriads of छोटी छोटी बातें/memories...
...and so, when it rained and thundered, I recalled many moments/words/ happenings... which make up the life
- like a poem "बादल-बिजली की बिटियाएँ, धरती खेलने को आयीं..." - dont even know if the original copy exists. I recall just this one line...
- like the two kids - one in my balcony, and the other one below - shouting at the top of their voices "सावधान! होशियार!... तूफानी दैत्य पधार रहे हैं!"
... and these two poems, written across 3-4 months, जब ज़िन्दगी नें एक करवट ली थी
One which I had blogged earlier here
मानता हूँ फिर बहेंगी आंधियां,
घनघोर बरसेंगी घटायें
टूट जायेंगे सभी सपने हमारे
बिजलियों की चोट खा कर,
बह चलेंगे अश्रु बन कर,
क्रूर हंस देंगी हवाएं
आज बन हम फूल जो मुस्का रहे,
कल सूख कर तिनका बनेंगे,
उजड़ कर उपवन हमारा
जलेगा शमशान जैसा
कली के आंसू बहेंगे...
कल तुम्हारे आंसुओं के साथ मैं भी बह चलूँगा,
आज तो लेकिन बुला लो,
अश्रु चाहे कल बनूँ, पर आज तो सपना बना कर,
प्रिये! आंखों में सुला लो...
- (३० मई '७४ Lucknow)
...and the other a few months later...
आज फिर बिजली चमकती है गगन में,
बह रहीं हैं आंधियां
रिमझिम भिगो देती हवाएं,
...पर न कोई स्वप्न अब सूने नयन में |
डबडबाये नयन में खारा नयन का नीर है अब,
बह नहीं सकता
कि जो कुछ देखते हैं नयन वह भी
खो ना जाए,
बहुत से वो फूल, जो मुरझा चुके हैं,
कहीं उनमे,
प्रेम का भ्रम हो ना जाए |
बस वही अनुभूति जो साथी जनम से
- पा रहा हूँ, खो रहा हूँ -
साथ है अब भी, मचलती पल रही है
बाँध कर खुद को, अभी बहके कदम से |
स्वप्न सब टूटे सहारे खो चुके हैं,
बस सहारा है कि तुमको दूं सहारा
है यही आधार, यह है अर्थ मेरा...
....इस भटकती नाव का तट खो गया पर,
मैं किसी का तट, किसी का अर्थ हूँ
...अब है यही अहसास प्यारा...
- (१८ अगस्त, १९७४, Nainital)
hmmm... my personal learning from the thunderstorm and such directionless ruminations:
we are and will remain बादल-बिजली की बिटियाएँ, धरती खेलने को आयीं...
Wednesday, May 04, 2011
...and yet, such is the magic of those yesterdays....
from one of us trio (of the two who are still alive)... who grew up together, walking across the random roads of Lucknow - Mahanagar, Cantt, Hazaratganj - trying to fathom ourselves... and the meaning of our yet-to-be-lived lives...
we were still teenagers then...
anyways...
"When I go into the library of my life,
And see rows and rows of yesterdays
Neatly arranged into shelves
yearwise - catalogued,
...oh! those volumes are all thumbs now
and there isn't a single experience
that I haven't relived each night,
and yet...
such if the magic of those yesterdays
that I always come out
A wiser man!"
Tuesday, May 03, 2011
Life... as those "soap bubbles"
I remember,my first colourful creations.
The Soap Bubbles...
...that floated on the air
-small, first
larger and larger then
... and then out in the winds
floating, gliding,
absorbing colours....
round, patchless, pure
subtly coloured,
flying on invisible wings..
Untill-
they whithered,
and bursted in mid-air..
...or got pierced through by
the road below,
or the cemented walls
...or they vanished
from the sight,
forgotten...
And I
from my balcony -
my studio, my world -
watched them,
thrilled,
fascinated,
happy, satisfied....
Coming to think of it,
I haven't changed much
since then!...
- Sept 14th, 1973
(I was 18yrs old then...but 38yrs later, this still holds true! :0)
the price!... for being grown-ups!!
It is raining outside.I watch the splashing bubbles
on the wet courtyard....
Momentary touches, momentary proximity
and they explode...
You sit in front of me
your chin on your hands
your hair falling,
like dark clouds over the moon....
Your hands are tiny
and I wish I could touch them.
We sit mute -
I, weighed by my desire to feel you
You, with the knowledge of that desire...
...I wish I was a child
and could weep...
How big a price, my dream,
we have to pay for being grown-ups!!
- Sept 2nd, 1976
Monday, May 02, 2011
नहीं कोई व्यथा, लेकिन भटकता घूमता है मन...
नहीं कोई व्यथा, लेकिन भटकता घूमता है मन,मिला है राह का साथी, हमें बेलक्ष्य खालीपन |
हवा के साथ सूखे पात से हम उड़ चले जाते,
कभी मन है तो हम पत्थर के रूखेपन को अपनाते |
गगन से गीत पातें हैं, धरा की गोद मैं मचले,
जहाँ स्थिर रहे सदियों, वहीँ पल-पल कभी पिघले |
भटकने की इन्ही रंगीनियों में पा लिया जीवन,
मिटा कर के सभी रिश्ते, गगन में उड़ चले हैं हम |
- April 24, 1974
Subscribe to:
Posts (Atom)





